भाजपा नेता ने महात्मा गांधी के स्वतंत्रता संघर्ष को बताया 'ड्रामा', अभिनेत्री ने कहा- 'हे राम...'
NEWS


" alt="" aria-hidden="true" />पूर्व केंद्रीय मंत्री और बीजेपी सांसद अनंत कुमार हेगड़े हाल फिलहाल में अपने बयान को लेकर सुर्खियों में हैं। महात्मा गांधी को लेकर अनंत कुमार हेगड़े का बयान विवादों में आ गया है। वहीं अब बॉलीवुड अभिनेत्री सोनम कपूर ने भी अनंत के बयान को लेकर सोशल मीडिया पर रिएक्शन दिया है।" alt="" aria-hidden="true" />
दरअसल हाल ही में अनंत कुमार ने महात्मा गांधी का जिक्र करते हुए उनके स्वतंत्रता संग्राम से जुड़े संघर्ष को 'ड्रामा' बताया। अनंत के इस बयान पर अलग अलग रिएक्शन्स आ रहे हैं। ऐसे में सोशल मीडिया पर सोनम कपूर का रिएक्शन भी वायरल होना शुरू हो गया है।" alt="" aria-hidden="true" />
बता दें कि बीजेपी सांसद अनंत कुमार ने महात्मा गांधी के बारे में कहा कि ऐसे लोगों को भारत में महात्मा क्यों कहा जाता है। पूरे स्वतंत्रता आंदोलन का मंचन अंग्रेजों की सहमति और समर्थन से हुआ। इनमें से कोई भी कथित नेता अंग्रेजों द्वारा एक बार भी मारा पीटा नहीं गया। उनका स्वतंत्रता आंदोलन सिर्फ ड्रामा था। एक समझौता था।
अनंत कुमार ने ये बयान बेंगलूरू में एक सभा को संबोधित करते हुए दिया। वहीं अनंत के इस बयान पर सोनम कपूर ने सोशल मीडिया पर लिखा, 'हे राम।' सोनम कपूर के रिएक्शन पर सोशल मीडिया यूजर्स अलग अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। वैसे बात सोनम कपूर के फिल्मी करियर की करें तो वो आखिरी बार फिल्म द जोया फैक्टर में नजर आईं थीं।
'द जोया फैक्टर' में सोनम कपूर क साथ दुलकर सलमान भी नजर आए थे। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास कमाल नहीं दिखा पाई थी। वहीं इसके बाद सोनम किसी भी फिल्म में नजर नहीं आई हैं। हालांकि सोशल मीडिया पर सोनम काफी एक्टिव रहती हैं।



Popular posts
दिग्गज शेयरों के साथ ही मिड और स्मॉलकैप शेयर में भी खरीदारी नजर आ रही है। बीएसई का मिडकैप इंडेक्स 0.29 फीसदी और स्मॉलकैप इंडेक्स 0.21 फीसदी की बढ़त के साथ कारोबार कर रहा है।
Image
राशन कार्ड के बिना भी मिल सकेगा अनाज, घपला करने पर एक डीलर पर एफआईआर दर्ज करने का आदेश
भाजपा उम्मीदवारों के लिए समर्थन जुटाने के वास्ते घर-घर जाकर पर्चे बांटने में भरपूर वक्त दिया।
Image
मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बताया कि राशन की दुकानों पर अप्रैल का राशन मिलना शुरू हो गया है। अब जिनके पास राशन कार्ड नहीं है, वह लोग भी राशन देने की मांग कर रहे हैं।